उत्तरकाशी

1.032 किग्रा चरस के साथ 2 नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

 

उत्तरकाशी : अवैध नशे पर कडा प्रहार करते हुये कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध चरस की बडी मात्रा के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। नशा तस्करों पर लगातार निगरानी तथा प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार एवं प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 05.04.2026 की रात्रि को उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से राममोहन ग्राम भकोली तथा कमल सिंह , ग्राम भकोली के 2 नशा तस्करों को क्रमशः 706 व 326 ग्राम, कुल 1 किलो 32 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिये तराई क्षेत्र मे बेचने के फिराक मे थे। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

एस0पी0 उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशे के जहर से युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 8 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 10 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 6 किलोग्राम से अधिक अवैध चरस बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0 का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button