जालौन

पिपरौंधा में गेहूं की फसल में नहीं पराली में लगी थी खेतों में आग

राजस्व विभाग की टीम ने की जांच तो हकीकत आयी सामने

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। मंगलवार को पिपरौंधा गांव में गेहूं की फसल मे नही बल्कि पराली में आग लगी थी। देर शाम राजस्व विभाग की जांच मे हकीकत सामने आ गयी है जबकि किसानों ने हाईटेंशन लाईन से गेहूं  के खेतों में आग लगने की जानकारी दी थी।
विदित हो कि मंगलवार दोपहर महेवा ब्लॉक क्षेत्र के पिपरौंधा गांव में गेहूं के खेतों मंे आग लगने की सूचना मिली थी जिसमें लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलने की चर्चा सामने आई थी हालांकि मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन जब इस आगजनी की जानकारी शासन को हुई तो हड़कंप मच गया था आनन फानन एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि आग से जले खेत की फसल एक दिन पहले किसानों ने हार्वेस्टर के जरिये काट ली थी और खेतों मंे महज पराली ही शेष थी इतना ही नहीं आगजनी के बाद भी खेत में कुछ जगहों पर पराली का डंठल दिखे भी दिखे थे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने भी अग्निकांड में महज पराली जलने की ही भी पुष्टि कर दी है। तहसीलदार अभिनव तिवारी के अनुसार अग्नि काण्ड की जानकारी पर राजस्व कर्मियो को मौके पर भेजा गया था और उन्होंने भी पराली जलाए जाने की रिपोर्ट दी है लेकिन पराली मंे आग लगी है या फिर लगाई गई है इसका जबाब किसी के पास नही है। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता नवीन सचान के अनुसार‌  पराली मे आग हाईटेंशन लाईन से लगी या फिर लगाई गई है इसकी जानकारी तो जांच के बाद ही पता चलेगी। लेकिन जब विभाग के पास फसल क्षतिपूर्ति की फाईल आती तो वह जांच करते। एसडीएम मनोज कुमार के अनुसार अग्नि काण्ड में महज पराली ही जली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button