जालौन
छत्रसाल इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
सुशील कुमार कुशवाहा मेम्बर सहाब के विदाई समारोह मे उमडे सैकडो गणमान्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। छत्रसाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्त के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के गणमान्य लोग, पत्रकार तथा मित्रमंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती (बीणा वाहिनी) के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। यह पूजा प्रवंध समिति के उपप्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, प्राचार्य डॉ. राकेश निरंजन, समिति सदस्य राजा प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्त एवं शत्रुघ्न सिंह निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
इस अवसर पर कवि करीम ने सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं में डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, राजा प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, विकास, सुनील, बहुजन समाज पार्टी के नेता ईम खां, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, मनोज कुशवाहा (खनुवां), राघवेन्द्र, अंजनी, मनोज, प्रहलाद आचार्य, रामधनी चौधरी, प्रयाग गुरु, राजकुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुशील कुमार कुशवाहा एवं श्री रामजीलाल गुप्त को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।


