पाकुड़

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग प्रशिक्षण

AYUSH department provided yoga training to the public for health awareness.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वस्थ शरीर को सफल जीवन की आधारशिला मानते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित कुल 42 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोगों को नियमित योगाभ्यास के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक संतुलन बना रहता है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button