खैरथल

ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई

जिला कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्या, मौके पर कराया निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में त्रिस्तरीय एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार अप्रैल माह के द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को पंचायत समिति किशनगढ़बास के वीसी सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 43 परिवाद प्राप्त हुए,   जन्म प्रमाण पत्र पर तस्दीक से संबंधित परिवाद का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों में विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए, जिनमें पंचायती राज विभाग के 8, रसद विभाग के 8, नगर पालिका के 4, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6, विद्युत विभाग के 5, RIDCOR के 2, बीड़ा भिवाड़ी का 1, राजस्व विभाग के 4 तथा पेंशन से संबंधित 2 प्रकरण शामिल रहे। सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर आने वाली प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास मनीष कुमार जाटव, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button