बेतुल

बैतूल विश्व नवकार दिवस पर बैतूल में शांति का संदेश

एसपी कार्यालय सहित कई स्थानों पर सामूहिक रूप से हुआ नवकार मंत्र का जाप

90 मिनट तक चला विश्व शांति का विशेष कार्यक्रम
पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। विश्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच जैन समाज द्वारा शांति का संदेश देने की पहल के तहत विश्व नवकार दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जीतो महिला विंग की बैतूल शाखा ने पूरे शहर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति का संदेश दिया। समाज के प्रवक्ता सतीश पारख ने बताया कि कार्यक्रम के तहत समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित कर एकजुटता और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया गया। इस आयोजन में एसपी वीरेंद्र जैन भी शामिल हुए।
करीब 90 मिनट तक चले इस आयोजन में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सतपुड़ा स्कूल, गुरुद्वारा, जिला अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जैन स्थानक भवन सहित कई स्थानों पर सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। यह आयोजन पूरे विश्व में एक ही समय पर आयोजित किया गया, जिससे इसकी विशेष महत्ता रही।
बैतूल में इस तरह का शांति संदेश देने वाला इतना बड़ा कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। आयोजन के सफल संचालन में जीतो महिला विंग की अध्यक्ष कल्पना गोठी, सचिव पायल तातेड़, जैन समाज के अध्यक्ष अरुण गोठी, जैन मंदिर अध्यक्ष निलय डागा सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से जैन समाज ने एक बार फिर अहिंसा, शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button