बाराबंकी
कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव, छात्रों को विदाई
खंड शिक्षा अधिकारी ने शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के मौलाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण, पुस्तक वितरण और पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, वहीं कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा थे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई।इसके बाद सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों को विदाई दी गई।मुख्य अतिथि रमेश चंद्रा ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नया सत्र शुरू हो चुका है और शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और अभिभावकों से बच्चों को समय पर भेजने की अपील की, ताकि उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सके।



