लिट्टीपाड़ा में हाइवा–कार की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
Hiva-car collision in Littipada, people narrowly escape

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिट्टीपाड़ा– अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार को एक हाइवा और कार के बीच टक्कर हो गई। यह घटना लिट्टीपाड़ा चौक के समीप स्थित मोड़ पर हुई, जिसमें कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा (संख्या JH 16 G 2266) अमड़ापाड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी साइड में टक्कर हो गई, जिससे कार का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच कुछ देर के लिए कहासुनी भी हुई। हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। बताया जाता है कि हाइवा चालक ने कार चालक को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।



