
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान अंतर्गत शुक्रवार को महसी मंडल क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महसी के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला एवं मंडल मंत्री संजय त्रिपाठी व युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पार्टी का झंडा वितरित किया। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने आमजन को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा व पंपलेट वितरित किए और लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ललित तिवारी, आशीष तिवारी,रामू शुक्ला, विश्वभर शुक्ला,अजय तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, आदर्श कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।



