कैराना

भैंस चोरी के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस की कैराना में दबिश

तीन आरोपियों को लेकर मीट प्लांट पर की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। हरियाणा के जनपद कुरुक्षेत्र के थाना कृष्णा गेट से सीआई-1 एएसआई गिरवर शर्मा के नेतृत्व में छह सदस्यीय पुलिस टीम भैंस चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में कैराना पहुंची। टीम अपने साथ मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों को भी लेकर आई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुफरान व अरशद निवासी गांव भगरा तथा अब्दुल समद निवासी खतौली के रूप में हुई है। कैराना पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सबसे पहले कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराई।इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम कांधला रोड स्थित मीट प्लांट पर पहुंची, जहां आरोपियों की निशानदेही पर  जांच-पड़ताल की गई।बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र में दर्ज भैंस चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कैराना क्षेत्र से जुड़े कुछ सुराग बताए थे। इसी आधार पर पुलिस टीम आरोपियों को साथ लेकर यहां पहुंची और संबंधित स्थान पर जांच की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से मौके पर पूछताछ करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। कार्रवाई पूरी होने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गई। मामले में संबंधित पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button