बरेली
इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ने बच्चों संग मनाई दीपावली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ने दीपावली के पावन अवसर पर डेला पीर स्थित एक कॉलोनी के बच्चों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। क्लब की सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाइयां, मोमबत्तियां, दीये, तेल, सजावट का सामान, खील-बताशे, खिलौने और अनार-फुलझड़ियां बांटीं। फुलझड़ियों की रोशनी में बच्चों के खिले हुए चेहरे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया।
इस अवसर पर मंडल 311 की डीईएसओ डॉ. नीलू मिश्रा के साथ क्लब प्रेसिडेंट अनुपमा शर्मा, सचिव गुरदीप कौर, कोषाध्यक्ष सिम्मी झांब, आईएसओ दीक्षा अरोड़ा, एडिटर गीता जैन, ज्योति राज सिंह, रेखा अग्रवाल, पिंकी ढींगरा, शोभना अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, मधु कुदेसिया, मेघा चटवाल, निधि मलिक, अर्चना बब्बर, डॉ. मीना जैन, डॉ. सुधा भाटिया, गीता माथुर, अर्चना श्रीवास्तव, ऋतु जैन, रीना अरोड़ा आदि सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।




