मेरठ
वसुधैव विज्ञान संस्थान की साधारण सभा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
मेरठ। विज्ञान भारती मेरठ प्रांत की वसुधैव विज्ञान संस्थान का आज तीसरी साधारण सभा का आयोजन एग्रिकल्चर कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार शर्मा ने कहा कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आगे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस आ गया है साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि विज्ञान भारती को देश की विज्ञान नीति पर काम करे और भारत सरकार के सामने प्रस्तुत करें। मेरठ प्रांत के सदस्य इसमें प्रमुख भूमिका निभाए।
अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी । महासचिव डॉ गौरी मिश्रा ने वर्ष भर के कार्यवृत्त को विस्तार से बताया ।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष जी ने सभी सदस्यों विज्ञान भारती के कार्यों के बारे में जानकारी दी
इससे पूर्व सभी का परिचय एवं स्वागत प्रांत उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया, संचालन अम्बरीष शास्त्री ने किया आभार सचिव संजीव गोयल ने किया



