मेरठ

एमआईईटी मेरठ में बी स्मार्ट  एड फिल्म चैलेंज

4 टीमें रीजनल राउंड के लिए चयनित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। एमआईईटी के एमबीए विभाग द्वारा बी स्मार्ट ब्रांड कैनवास पहल के अंतर्गत बिज़नेस  स्टैण्डर्ड  के सहयोग से एड फिल्म चैलेंज – ज्यूरी राउंड का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में एमआईईटी,एमआईटी और इंद्रप्रस्थ  इंजीनियरिंग  कॉलेज की छात्र टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने यूटीआई म्यूचुअल फंड्स, मेन्यवर, मिल्की मिस्ट और पीएफआरडीए जैसे प्रमुख ब्रांड्स के लाइव ब्रीफ्स पर आधारित 30 सेकंड की रचनात्मक विज्ञापन फिल्में प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में बिज़नेस  स्टैण्डर्ड के विशेषज्ञ—अरिंदम भट्टाचार्जी , श्रीश मुद्गल (रीजनल हेड) एवं सनी जैन (बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर)—ने शिरकत कर प्रभावी और यादगार विज्ञापन के प्रमुख तत्वों पर अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्र टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट स्टोरीटेलिंग, रचनात्मकता, उपभोक्ता समझ और ब्रांड कम्युनिकेशन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे उनके डिजिटल मार्केटिंग एवं शॉर्ट-फॉर्म एडवर्टाइजिंग की गहरी समझ का परिचय मिला।
प्रतियोगिता में एमआईईटी एमबीए की 3 टीमें और आईपीईसी की 1 टीम  नेशनल एड फिल्म चैलेंज’ के रीजनल राउंड के लिए चयनित हुईं। यह उपलब्धि छात्रों की रचनात्मक रणनीति, विज्ञापन निर्माण कौशल और वास्तविक ब्रांड स्टोरीटेलिंग में उत्कृष्टता को दर्शाती है।
कार्यक्रम का प्रोफेशनल कवरेज अक्षय दुआ एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिससे प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण क्षणों को सहेजा गया।

संस्थान ने इस सफल आयोजन के लिए कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह एवं एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. मधु बाला शर्मा के मार्गदर्शन व सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. वैशाली गोयल, डॉ. शशांक गोयल, डॉ. प्रियंका डालमिया एवं सुश्री साक्षी गुप्ता के विशेष योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और गर्व के साथ हुआ। चयनित टीमें अब आगामी रीजनल राउंड में अपने संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button