
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता ठाकुर ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आर्य नगर इलाके में दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी कपिल ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया।महिला के अनुसार, जब वह आरोपी से मिलने पहुंचीं तो उसने पहले बातचीत की और फिर गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनका गला दबाने की भी कोशिश की।पीड़िता ने बताया कि किसी तरह खुद को बचाकर वह बाहर निकलीं और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी कपिल अपने साथी पवन पांचाल के साथ इलाके में गुंडागर्दी करता है और लोगों के प्लॉटों पर अवैध कब्जा करता है। घटना के दौरान आरोपी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर 8313) में आया था और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए आरोपी ही जिम्मेदार होंगे।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

