साहेबगंज

बरहरवा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated with great pomp in Barharwa.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा में मंगलवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की135वीं जयंती बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।प्रखंड कांग्रेस कमेटी,सातगाछी पंचायत के अढ़ाईटिकर गांव तथा प्रखंड परिसर व नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बाबा साहेब को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत टुडू ने की, जबकि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बाबा साहेब के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार आनंद, मिथुन मंडल,संतोष झा,नीताई सरकार,मनोज घोष,राकेश कुशवाहा संतोष राम,थॉमस रॉबर्ट,छोटे लाल रमनी,राजू,विष्णु मॉल व मो.अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।सातगाछी पंचायत के अढ़ाईटिकर गांव में शांतिलाल रविदास की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ,जहां देवनारायण रविदास, हीरालाल साहा,दिनेश रविदास और शशि भूषण पासवान ने संबोधित किया।इस दौरान बच्चों में अजय कुमार दास,प्रीतम रविदास,शिवानी कुमारी,प्रिया कुमारी,राजन,नीलम व शिवम् के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया।वहीं प्रखंड परिसर व नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनोज कुमार,नगर अध्यक्ष अर्पिता दास, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भगत तथा दीपक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी ने सामाजिक भेदभाव मिटाने,शिक्षा को बढ़ावा देने और समानता व न्याय आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button