नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : विकलांगों सहित कई लोग ई-केवाईसी पूरा न होने के कारण राशन मिलने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि बायोमेट्रिक मशीनें फिंगरप्रिंट या आई स्कैन नहीं ले पा रही हैं. इस कारण से राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं और परिवारों को मुफ्त राशन से वंचित किया जा रहा है
खैरथल निवासी रवि प्रकाश स्वयं दिव्यांग है ने बताया मेरा भतीजा तरूण 85% विकलांग श्रेणी मे फिंगरप्रिंट नही आते राशन डीलर ने राशन देने से मना कर दिया है कर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया मेरी पुत्री यशीका विकलांग है केवाईसी अपडेट नही हो पा रही परिवार को लाभों से वंचित किया जा रहा है हम इतनी दूर से निकल आग बच्ची को जिला कलेक्टर आफिस आये है लेकिन राहत नही मिली है हम राशन से वंचित ही रहेगे हमने एडीएम साहब को प्रार्थना पत्र दिया है देखते है प्रसाशन व सरकार कब तक हमे राहत देगी

