
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिठौरा नगर पंचायत क्षेत्र के ठाकुरद्वारा, झलरापीपल, भूमसेन, भंडसर मंदिरों में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी धूमधाम से मनाई गई। कढ़ी-चावल का भोग लगाकर भंडारा किया गया। होली चौराहा मंदिर पर दही-हांडी हुई।
महेश कुमार गुप्ता, लवी गुप्ता, इंद्रपाल सक्सेना, संजीव किसान, सुनीता गुप्ता, तेजपाल सक्सेना, सुखलाल, रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, पिंकी, मोनिका, दीपिका, स्वामिनी गुप्ता, सौरभ गुप्ता का सहयोग रहा।



