बाराबंकी
कार की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन हुएं घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ताड़ीपुर मोड के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जिसमे बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम किंतुर निवासी नबी अहमद का 25 वर्षीय पुत्र साहबे आलम अपनी 35 वर्षीय विवाहित बहन गुलशन जहां पत्नी इम्तियाज निवासी अलहियापुर थाना कूड़ासर जनपद बहराइच की दवा लेने बाईक से बाराबंकी गया था वापसी के सफदरगंज रामनगर मार्ग पर स्थित ताड़ीपुर मोड पर आ रही कार नंबर यूपी 32 एन एफ 9623 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जिसमे बहन गुलशन जहां की हालात नाजुक बतायी जा रही है जिसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।



