झुंझुनू
दानदाता ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर में झुंझुनूं रोड़ पर स्थित गणपति मोटर्स अशोक लिलेंड कम्पनी के प्रोपराइटर सुनिल नूनियां ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 81 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा करने पर साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने समाजसेवी सुनिल नूनियां का स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी सुनिल नूनियां का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



