बोकारो

आईईएल गोमिया का ऑर्डियर अस्पताल अविलंब चालू किया जाए – माकपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की ओर से दिनांक 30 अगस्त 2026 को पार्टी की गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पार्टी की ओर से झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची के सचिव को एक पत्र लिखा गया है।
माकपा की गोमिया प्रखंड कमेटी ने झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अखबार के माध्यम से यह पता चला है की गोमिया के बहुचर्चित ऑर्डियर अस्पताल, आईईएल गोमिया का कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रद्द कर दिया है । माकपा ने अपने पत्र में मानवता के आधार पर ऑर्डियर अस्पताल आईईएल गोमिया को पुनः सीटीओ देने का आग्रह किया है।
पार्टी की ओर से लिखे पत्र में यह कहा गया है कि यह अस्पताल आईईपीएल गोमिया में कार्यरत मजदूरों समेत गोमिया प्रखंड एवं इसके अगल-बगल के प्रखंड की जनता के लिए भी बेहतर इलाज का साधन है। यह अस्पताल पूर्व में आईईपीएल एवं वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा संचालित है। इसलिए यहां लाभ और हानि के आधार पर इलाज न होकर सस्ता इलाज जनता को मुहैया कराया जाता है। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है आईईपीएल एवं गोमिया समेत आसपास के प्रखंड जंगलों से घिरे हुए हैं और यहां सर्पदंश की घटनाएं घटती रहती है । यह अस्पताल बंद होने से सर्पदंश के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
माकपा ने आईईपीएल प्रबंधन को भी पत्र लिखकर सीटीओ लेने हेतु विशेष पहल करने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button