पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ रवाना, कुपोषण मुक्त समाज की दिलाई शपथ
Nutrition fortnight awareness chariot departs, oath taken for malnutrition free society

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आठवें Poshan Pakhwada के तहत समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद राजमहल Vijay Kumar Hansda, विधायक महेशपुर Stephen Marandi, उपायुक्त Manish Kumar, पुलिस अधीक्षक Nidhi Dwivedi सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद विजय कुमार हांसदा ने सभी को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई और संतुलित आहार अपनाने, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि “पोषण पखवाड़ा” के तहत माताओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच से कुपोषण को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। जागरूकता रथ 23 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर आमजन को संतुलित आहार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, शिशु आहार, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी देगा। इसके साथ ही ऑडियो-वीडियो माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण आहार, नियमित वजन मापन, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि पोषण ट्रैकर के जरिए लाभुकों की निगरानी की जा रही है। अंत में अधिकारियों ने विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया और आमजनों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पोषक तत्वों से तैयार व्यंजनों के स्टॉल का अवलोकन भी किया।



