झुंझुनू
तेजा भक्त प्रदीप चाहर ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। चनाना के निकट चारावास गांव के रहने वाले एवं हाल झुंझुनूं निवासी समाजसेवी एवं तेजा भक्त प्रदीप चाहर नवरंग आशियाना ने निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया , राज. संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र झाझड़िया एवं धर्मपाल पायल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



