मेरठ

एमआईटी कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एमआईटी कॉलेज में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्राचार्य (पीसी) डॉ. हिमांशु शर्मा, प्राचार्य (फार्मेसी) डॉ. नीरज कांत शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय माथुर ने   डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, भारतीय संविधान निर्माण में उनकी अमूल्य भूमिका तथा शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रस्तुत कर सक्रिय सहभागिता दिखाई। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांशी उज्ज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में रुद्राक्ष शर्मा, तनय गर्ग, प्रिया पंवार, संस्कार, प्रिया चौहान, पवनदीप कौर, नंदिनी शर्मा, उर्वशी चौधरी, वंशिका सैनी, विधुषी सिंह एवं देवाशीष परिहार शामिल रहे। सेमिनार  हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button