गाजियाबाद

करंट लगने से मृत बंदर का अंतिम संस्कार कर ट्रस्ट टीम ने दिया मानवता का परिचय

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आ जाने से एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची “लक्ष्मी गौ रक्षक ट्रस्ट” की टीम ने  मृत बंदर का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कर मानवता की एक उत्कर्ष मिसाल कायम की है।प्राप्त जानकारी अनुसार लोनी दो नंबर बस स्टैंड, मारुति सुजुकी शोरूम के निकट एक बंदर अचानक वहा तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे को होता देख आसपास के लोग जब तक उस ओर दौड़कर उसे बचाने का प्रयास करते बंदर की मौत हो चुकी थी। अनूप नामक व्यक्ति के माध्यम से इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलने पर लक्ष्मी गौ रक्षक ट्रस्ट के पशु प्रेमी आशु पहलवान तुरंत अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका परिषद के सुपरवाइजर धीरज व रामपाल की मदद से हिंदू रीति रिवाज के साथ विधिवत रूप से बंदर का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर बुद्ध, प्रकाश, सागर सोनू, बबलू, हरिओम शर्मा, किशन कुमार, हरि प्रकाश पांचाल, अनूप शर्मा, बिल्लू मोहित, सोनूव राजू आदि सहयोग के लिए मौजूद रहे।
उक्त पुनीत कार्य के लिए आशु पहलवान की प्रशंसा कर रहे लोगों का कहना था कि एक जानवर का अंतिम संस्कार करना मानवता और पशु प्रेम की एक उत्कृष्ट मिसाल है। यह दर्शाता है कि उस मूक प्राणी को सिर्फ एक शव नहीं, बल्कि परिवार या समाज का हिस्सा माना गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button