कैराना

विश्व धरोहर दिवस पर छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प

जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। सेंट आर.सी. साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ऐतिहासिक स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका कल्पना तोमर ने कहा कि हमारी विरासत केवल प्राचीन इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान और इतिहास का अहम हिस्सा है। इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकें। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने छात्र-छात्राओं को धरोहर संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में 40 से अधिक विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थियों से अपने आसपास के धरोहर स्थलों की सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए धरोहर संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोकेन्द्र सिंह, प्रशांत शर्मा, अंकित चौहान, विवेक चौहान, अमित वर्मा, प्रमोद कुमार, शुभम कर्णवाल और मीनाक्षी चौधरी समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button