बरेली
फरीदपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर रोडवेज परिसर में समस्त ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।
बताते चलें कि शोभायात्रा में पूर्व विधायक बिथरी चैनपुर पप्पू भरतौल तथा नारद मुनि गॉड के विशेष निवेदन पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सहभागिता निभाई। शोभायात्रा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का मार्ग बीसलपुर रोड से होते हुए नया बाईपास, मुख्य बाजार, बरेली-शाहजहांपुर रोड तक रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर व स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी के चित्र को सजाकर रखा गया, जिस पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। अंत में शोभायात्रा का समापन पुनः रोडवेज परिसर में किया गया।
इस आयोजन ने पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना दिया और लोगों में एकता व आस्था का संदेश दिया।



