बरेली

छठा दिनः श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन 2026

जेपीएम और बेदी की रोमांचक जीत

अर्धशतक बनाने के साथ दो विकेट लेने वाले बेदी के तेजस्व चुने गए मैन ऑफ द मैच
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन के छठवें दिन सोमवार को 11वां और 12वां मैच खेला गया। 11वें मैच में हार्टमैन कॉलेज को 2 रन से पराजित कर जेपीएम ने जीत हासिल की। जबकि 12वें मैच में बेदी इंटरनेशनल ने डीपीएस को 9 विकेट से हराया। हार्टमैन के खिलाफ 13 रन बनाने के साथ दो विकेट लेने वाले जेपीएम के मोहम्मद सैफ को मैन ऑफ मैच चुना गया। डीपीएस के खिलाफ अविजित अर्धशतक बनाने के साथ दो विकेट लेने वाले बेदी के तेजस्व मैन ऑफ द मैच बने।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन के छठवें दिन सोमवार को टूर्नामेंट के 11वें मैच में ग्रुप- बी की टीमों हार्टमैन कॉलेज और जेपीएम के बीच मैच हुआ। इसमें हार्टमैन कॉलेज के कप्तान अथर्व गुलाटी ने टॉस जीत कर जेपीएम पब्लिक स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जेपीएम पब्लिक स्कूल की टीम 15.3 ओवर में 119 रन ही बना सकी। इसके जवाब में हार्टमैन कॉलेज के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट की साझेदारी में आठ ओवर में 53 रन बना लिए। लेकिन इसके बाद जेपीएम के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकाल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। अंतिम 20वें ओवर में हार्टमैन कॉलेज की टीम का स्कोर सात विकेट पर 112 रन था और उसे जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर रहे उमैर वारसी ने कृषभ ग्रोवर को बोल्ड कर पवेलियन पहुंचा कर दबाव बढ़ाया। अंतिम गेंद पर हार्टमैन कॉलेज को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी और इसके लिए समर्थ मेहरोत्रा ने बाउंड्री हासिल करने के लिए जोरदार शाट लगाया, लेकिन जहांगीर खान ने अच्छी फील्डिंग कर गेंद को फैज रजा के पास पहुंचाया और फैज ने समर्थ को रन आउट कर दिया। नतीजा जेपीएम पब्लिक स्कूल ने दो रन से जीत हासिल की। इस जीत में जेपीएम के मुहम्मद सैफ को मैन ऑफ मैच चुना गया, जिन्होंने 13 रन बनाने के साथ दो विकेट हासिल किए।
टूर्नामेंट का 12वां मैच ग्रुप- सी की टीम डीपीएस और मैच 04 के विजेता विजेता बेदी इंटरनेशनल के बीच दोपहर 12.00 बजे आरंभ हुआ। डीपीएस के कप्तान शौर्यमन पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डीपीएस का स्कोर 136 पहुंचाने में बेदी के गेंदबाजों ने भी अतिरिक्त के रूप में 27 रन का तोहफा दिया। बेदी इंटरनेशनल के बल्लेबाज रन बनाना शुरू करते इससे पहले डीपीएस के गेंदबाज लवनीश गुप्ता ने पहली गेंद वाइड फेंकी, विकेटकीपर के पास से होती हुई वह बाउंड्री पार कर गई। पहली गेंद बिना खेले डीपीएस को 5 अतिरिक्त रन तोहफे में मिले। पहली वाइड गेंद के बाद लवनीश गुप्ता ने दूसरी गेंद पर प्रिंस चौधरी को बोल्ड कर विपक्षी खेमें में सनसनी फैला दी। हालांकि डीपीएस के दोनों बल्लेबाजों विशाल और तेजस्व ने पहले ओवर में 20 रन बना कर लवनीश से हिसाब बराबर कर लिया। शानदार अर्धशतक बनाने के साथ दो विकेट लेने वाले बेदी के ऑलराउंडर तेजस्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग कमेटी के प्रेसिडेंट डा.प्रभाकर गुप्ता और डिप्टी सेक्रेटरी इंजीनियर निपुन पांडेय ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button