शामली

कांधला में हादसों और वारदातों का दिन

चौकीदार की ट्रेन हादसे में मौत, मारपीट की घटनाएं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उबाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला। क्षेत्र में सोमवार का दिन कई घटनाओं के चलते सुर्खियों में रहा। एक ओर ट्रेन हादसे में चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा बिजली की डिजिटल कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
ट्रेन हादसे में चौकीदार की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कांधला क्षेत्र के जोला निवासी हनीफ के पुत्र इनाम की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बुढाना कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात था।परिजनों के अनुसार, वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हादसा। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button