मथुरा
धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। अक्षय तृतीया पर धर्मनगरी भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कहीं पूजन-अर्चन हुआ तो कहीं शोभायात्राओं के जरिए समाज ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। शहर के प्रमुख मंदिरों और ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। होलीगेट चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन युवा व्यापारी नेता मानिक शर्मा ने किया। परशुरामजी की तस्वीर की पूजा-अर्चना की गई। मानिक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श केवल सनातन धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्मों और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। मंडी रामदास गली गुसाईंयान स्थित परशुराम मंदिर पर दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस परशुरामजी के प्राचीन अष्टधातु के श्रीविग्रह को पीले, सफेद व गुलाब फूल का बंगला सजाकर विराजमान किया गया। खरबूजा, शीतल पेय, सत्तू का भोग लगाया व आरती की गई। इस अवसर पर 7 ब्राह्मणों ने 21 परशुराम स्त्रोत के पाठ किए। इस दौरान शशांक पाठक, अमित भारद्वाज, हरिशंकर शास्त्री, तरुण चोंबाल, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।



