दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहाड़ से टकराया विमान

पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दशार्ती हैं।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button