झारखंड स्थापना दिवस पर पाकुड़ प्रखंड में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Various programs organized under MNREGA in Pakur block on Jharkhand Foundation Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड स्थापना दिवस के 25 वें वर्ष पर मंगलवार को प्रखण्ड पाकुड़ समेत सभी 36 पंचायतों में मनरेगा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मेट, मजदूरों और बागवानी सखियों को सम्मानित किया गया। प्रखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन पाकुड़ प्रखण्ड मुख्यालय में किया गया, जिसमें बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, सहायक अभियंता जमील अख्तर, शाहीन परवेज आदि समेत जेएसएलपीएस की सखी दीदी एवं सैकड़ों मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया और राज्य की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।



