गाजियाबाद

लोनी  में लू के थपेड़ों से झुलसाने लगी गर्मी

तापमान 45 डिग्री पार जाने का अनुमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद :  एनसीआर क्षेत्र के लोनी में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सूरज के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। मंगलवार को पूरे दिन लू चलती रही, जिसकी रफ्तार करीब 18 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाइक और स्कूटी सवार खासकर महिलाएं चेहरे को कपड़े और दुपट्टे से ढककर ही बाहर निकल रही हैं, ताकि लू से बचा जा सके।ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि अप्रैल महीने में इतनी तेज गर्मी उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं की। लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शाम को सूरज ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल रही है।भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। लोग सिर पर कपड़ा रखकर और चेहरे को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने को मजबूर हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button