मथुरा

शादीशुदा प्रेमी और प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड

इसलिए गला दबाकर मार डाली थी युवती; मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्यारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुठभेड़ में युवती के शादीशुदा प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए है। इनके कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, कार, युवती का आधारकार्ड, एटीएम आदि बरामद हुआ है। बलदेव क्षेत्र में 13 अप्रैल को एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 130 पर 26 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। बाद में मृतका की पहचान देवरिया निवासी निकिता उर्फ वृंदा के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि निकिता 12 अप्रैल को वृंदावन घूमने आई थी, जहां से वह नोएडा जाने की बात कहकर अपनी सहेली से अलग हो गई। इसी दौरान उसका प्रेमी बृजेश अपने साथी के साथ कार लेकर पहुंचा। बलदेव क्षेत्र में शादी को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि बृजेश और उसके साथी विकास ने मिलकर निकिता का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक्सप्रेसवे किनारे फेंककर फरार हो गए।सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे सूचना मिली कि आरोपित कार से कासिमपुर अंडरपास की ओर आ रहे हैं। छौली पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपित घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। आरोपितों ने अपने नाम ब्रजेश कुमार सिंह निवासी नंगला रमी थाना अछल्दा जिला औरेया और विकास निवासी ग्राम गपचिया पोस्ट समतर थाना ऊसराहार जिला इटावा बताए है। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी और आरोपित बृजेश पहले से शादीशुदा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button