मेरठ

पीसीआई के लीडरशिप प्रोग्राम में एमआईईटी मेरठ के शिक्षकों की सहभागिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘कैप्सूल’ (लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम) का प्रथम बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षकों में नेतृत्व कौशल का विकास, नवाचार को बढ़ावा देना तथा पेशेवर उत्कृष्टता को सुदृढ़ करना रहा।

देशभर से चयनित प्रतिभागियों के बीच मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी विभाग का प्रतिनिधित्व डॉ. विपिन कुमार गर्ग (प्राचार्य, फार्मेसी) एवं डॉ. आलोक शर्मा ने किया। दोनों शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। उनकी सहभागिता ने एमआईईटी की फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम में नेतृत्व विकास के साथ-साथ फार्मेसी शिक्षा में नैतिक मूल्यों और मानवीय दृष्टिकोण के समावेशन पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, अनुसंधान उन्मुख दृष्टिकोण और व्यावसायिक दक्षताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

प्रतिभागियों ने पीसीआई के अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम. पटेल एवं उपाध्यक्ष जस्सू भाई हीरा भाई चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। साथ ही आयोजन समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. विभु साहनी, डॉ. नीरज उपमन्यु तथा वक्ताओं डॉ. बुरांडे, डॉ. मौर्य सहित पूरी टीम के उत्कृष्ट संचालन के लिए आभार व्यक्त किया।

एमआईईटी प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए दोनों शिक्षकों को बधाई दी। चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल, कैंपस डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह तथा डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सहभागिता दर्शाती है कि एमआईईटी मेरठ फार्मास्यूटिकल शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button