झुंझुनू

चंवरा के सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार की गुड़ा के मेघवाल समाज ने की आर्थिक मदद 

अब तक सहायता राशि 4 लाख के पार ओर मदद की आवश्यकता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के मोरिंडा में स्थित सिलेंडर ब्लास्ट परिवार के लिए कई भामाशाहों के सहयोग से अब तक सहायता राशि 4 लाख रुपए के पार पहुंच चुकी है। लेकिन अभी ओर मदद की आवश्यकता है। गुड़ा के समस्त मेघवाल समाज द्वारा पीड़ित परिवार को 21300 रुपए की आर्थिक सहायता नगद प्रदान की गई। वहीं केड छाबड़ियो की ढाणी के विक्रम सिंह के नेतृत्व में कई किसानों ने मिलकर तकरीबन 30 क्विंटल गेहूं इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचाए है। इस दौरान पूर्व कॉलेज शिक्षा आयुक्त केआर सिलोलिया, गुड़ा प्रशासक भीवांराम सिलोलिया, शिक्षाविद् मगन वर्मा,पीटीआई सुनील सिलोलिया, इंद्राज मास्टर, राजेश खटाणा, विक्रम सिंह शेखावत, विजेंद्र गोठवाल,  जितेंद्र गोठवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button