भरत पुर
भागवत कथा के श्रवण से ही जीव का कल्याण और मोक्ष सम्भव है, गंगानन्द जी महाराज
सलैमपुर खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन में

यज्ञ सम्राट शोभानन्द भारती (मोनी बाबा) ने की शिरकत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के उपखण्ड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द की पावन धरा पर स्थित हीरामन बाबा की बगीची में 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन का शुभारम्भ गांव के विभिन्न मार्गों से होकर होकर बैण्ड बाजों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए किया गया। जहां सैकड़ो ग्रामीणों और बहार से पधारे हुए श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर भक्त मण्डल के सदस्य और श्याम प्रेमी राजेश कुमार( जिला लोक पाल मनरेगा भरतपुर) , बृजेश कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर तहसील क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द स्थित हीरामन बाबा बगीची में 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन परशुराम मीना पूर्व सरपंच के नेतृत्व में किया जा रहा है। जहां सायपुर आश्रम के श्री श्री गंगानन्द जी महाराज अपने मुखारबिन्द से उपस्थित श्रोताओं को भगवान के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके प्रसंगों का रसपान 29 अप्रैल वुधवार तक दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक प्रतिदिन करवाया जाएगा। जहां आज 24 अप्रैल शुक्रवार को भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट श्री श्री शोभानन्द जी महाराज (मौनी बाबा ) ऊलूपुरा वालों का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। जहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने आप को धन्य समझते हुए ठाकुर जी के समक्ष अपनी हाजिरी लगाईं। वहीं कथा पंडाल में कथा वाचक गंगानन्द जी महाराज ने भगवान के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का स्मरण ही वास्तविक सुख है और कलियुग में भागवत श्रवण से ही कल्याण सम्भव हैं। दुसरे दिन की कथा का विश्राम आरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया। और वहीं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन 30 अप्रैल गुरुवार सुबह 07 बजकर 15 मिनट से हवन यज्ञ में सम्मिलित श्रद्धालुओं को पूर्ण आहुतियां प्रदान के साथ दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक भण्डारें का आयोजन किया जाएगा।


