गोड्डा
बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के रोकथाम के लिए शादी में हो रहा सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत सैदापुर पंचायत पंचायत के पांडव रविदास की पुत्री कोमल कुमारी की शादी 26/04/2026 को दुमका सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत दीग्गी गांव के भीम रविदास के पुत्र सुजीत कुमार से हो रही है। इस शुभ अवसर पर सैदपुर पंचायत के मुखिया गोविंद रविदास एवं पंचायत समिति रेखा देवी के हाथों दिया गया। तथा गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बिरनिया पंचायत के मानिकपुर गांव में गिरधारी पंडित की पुत्री देवकी कुमारी की शादी 27/04/2026 के दिन दुमका जिला के ही महादेवगढ़ बनियारा गांव निवासी रमेश पंडित के पुत्र सुमन कुमार से हो रही है। इस शुभ अवसर पर बिरनिया पंचायत के मुखिया अनीता देवी के पति मनोहर यादव के हाथों दिया गया। मौके पर प्रबंधक दीपक कुमार सिंह एवं संस्था सहयोगी आशीष कुमार तथा तमाम ग्रामीण लोग उपस्थित थे। विदाई सामग्री में ट्रंक, तोषक, कंबल, बेडशीट, तकिया, चुनरी, स्टील बर्तन सेट, वर वधू का वस्त्र एवं सिंगर सामान आदि सामग्री मौजूद हैं।



