बरेली
जिलाधिकारी ने होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए । होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के आज दूसरे दिन भी जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर जाकर निरीक्षण किया। यह परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गयी है।
जिलाधिकारी ने जी०आई०सी० गर्ल्स कॉलेज तथा विष्णु इण्टर कॉलेज में प्रथम पाली में संचालित परीक्षा के दौरान भ्रमण कर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित होती पायी गयी। परीक्षा केन्द्रों पर बनाये गए सीसीटीवी व कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से परीक्षा कक्षों का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि परीक्षा हेतु निर्धारित नियमों का उचित प्रकार से अनुपालन किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, उप जिलाधिकारी राम जनम यादव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



