बोकारो

गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शिविर का आयोजन किया गया। वहीं शिविर का शुभारंभ गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो व सीओ आफताब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अमित नंदन, नरेश कुमार, मदन रविदास ने जनगणना को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ आफताब आलम ने कहा कि जनगणना कार्य निष्पक्षता के साथ करें व डोर टू डोर जाकर सभी संबंधित उपलब्ध (कॉलम)डाटा को संग्रहित करें आपके ऊपर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रस्तुत करें। वहीं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि जनगणना का कार्य आपके ऊपर एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसमें राष्ट्र की दशा और दिशा तय करेगी इसलिए आप इस कार्य को गंभीरता पूर्वक धैर्य के साथ करें। तत्पश्चात आप जितना सक्रिय व तत्परता के साथ इस प्रशिक्षण का लाभ लेंगे उतना ही प्रभावी जनगणना का कार्य सफल हो पाएगा इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं इस दौरान प्रशिक्षण से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इस मौके विधायक प्रतिनिधि लुदू मांझी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन चौबे, शिक्षक महिपाल प्रसाद, आशीष कुमार, मधुकर सिंह सहित कई शिक्षक गण मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button