बोकारो

सीएसआर मद से चंद्रपुरा संकुल के महिला समूहों को 550 सिलाई मशीन मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बीसीसीएल के सीएसआर मद से चंद्रपुरा संकुल के महिला समूहों को 550 सिलाई मशीन का वितरण रविवार को दुगदा के करमाटाँड के टी मोड़ स्थित मैदान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गिरीडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल के बरोरा एरिया अपर महाप्रबंधक काजल सरकार,दामोदा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, कार्मिक कार्मिक प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना जिप उपाध्यक्ष बबिता देवी,रजनी रवानी,आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन महतो, केंद्रीय सचिव रोशन महतो,बोकारो जिला अध्यक्ष सचीन महतो,बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो,सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश महतो,प्रदीप महतो,सुनील महतो उपस्थित थें।महिला सशक्तिकरण समारोह को संबोधित करते सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा महिला समुहो को आत्म निर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के लिए एवं महिलाओं के सम्मान,स्वाभिमान एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए यह कार्यक्रम काफी सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल है।सांसद श्री चौधरी ने कहा आधी आबादी को नजर अंदाज कर कोई भी देश प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता।आज के दौर में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा काफी मेहनती एवं लगनशीलता एवं संघर्षों के दम पर हर क्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता का लोहा मनवा रही है।अपर महाप्रबंधक काजल सरकार ने कहा बीसीसीएल उत्पादन के साथ-साथ सकारात्मक सोच के तहत सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करते आ रहा है।इस दौरान सभी महिला समूहों के पदाधिकारियों को शाल ओढाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।समारोह में हजारों की संख्या में महिला समूह के सदस्य शामिल थे. समारोह की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन महतो ने की एवं संचालन चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा दास,दिलीप महतो,राजू महतो,बासु महतो,सुधीर महतो आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button