गोड्डा

विकास योजनाओं को लेकर  गति प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। प्रखंड विकास पदाधिकारी  फूलेश्वर मुर्मू के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ विभिन्न विकास योजनाओं से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में  विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव पदस्थापित पंचायत सचिव को अपना डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग कराने का निर्देश दिया गया। बताया गया की जन्म-मृत्यु निबंधन से सम्बन्धित आम जनों के द्वारा आवेदन शिकायतें प्राप्त हो रही है। सभी पंचायत सचिव अपना डिजिटल सिग्नेचर मैपिंग कराकर जन्म-मृत्यु निबंधन से सम्बन्धित आवेदनों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कुल-2333 आवास प्राप्त लाभुकों में से 1322 आवास अपूर्ण हैं। सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया की सभी अपूर्ण आवासों को यथा शीघ्र पूर्ण करने हेतु लाभुकों को प्रेरित करेंगे, साथ अपने पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमनशील रहकर आवास पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।राशि प्राप्त कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। 14वें वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग से निर्मित जल मीनार की विवरणी विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने हेतु सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।मनरेगा के तहत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया। सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया की नियमानुसार ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन कर अक्षांश-देशांतर के साथ युक्तधारा पोर्टल पर प्रविष्ट कराएँगे। साथ ही पूर्व से लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में दामनिक मरांडी सुमन हांसदा के साथ मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button