बरेली
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन ने राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश सचिव मीरा चौधरी के साथ करीब दर्जन भर मुहजजिद मुस्लिम कमेटी बरेली के लोगों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से दिल्ली उनके आवास 25 तुगलक रोड पर जिलाध्यक्ष बरेली बनने के बाद पहली बार शिष्टाचार मुलाकात की, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बरेली जिला संगठन की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव मीरा चौधरी ने बाजिद हुसैन द्वारा जिलाध्यक्ष बनने के एक माह में ही कार्यालय तैयार कर लेने एव शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की सभा आयोजित करने की बात रखी।


