खैरथल

तिजारा सर्कल में निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कार्य में तेजी के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने तिजारा सर्कल क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन सड़क कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अहिंसा सर्किल से होली टिब्बा तक तथा टोल प्लाजा से कृषि उपज मंडी तक बन रही सड़कों की प्रगति का जायजा लिया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड ने बताया कि अहिंसा सर्किल से होली टिब्बा की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं, टोल प्लाजा वाया बस स्टैंड,  कृषि उपज मंडी तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ त्वरित पूरा किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button