झुंझुनू
केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी से राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ने की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं। दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने मुलाकात कर तेजाजी मन्दिर क्यामसर में आने का निमंत्रण देकर जाट समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियों को मिटाने के लिए विचार-विमर्श किया। केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए इसी वर्ष निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में आने का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे जयंत चौधरी वर्तमान में भारत सरकार के मंत्री हैं और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र है ।



