गोड्डा
झामुमो की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार की अध्यक्षता में शिवपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी प्रखंडों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में छुटे हुए बूथों पर BLA 2 का नाम चयनित करने, 15 दिनों के अंदर जिला के सभी 1237 बूथों बूथ समित बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ 1 मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना जो बिल्कुल डिजिटल होना है, उस पर भी विचार विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जनगणना कर्मियों से संपर्क स्थापित करने और अपने गांव, मोहल्ला एवं पंचायतों रहने वाले लोगों का सही जानकारी प्राप्त कर जनगणना कर्मियों को सहयोग करने का कार्य करेंगे। बूथ समित बनाने हेतु एक प्रपत्र भी कार्यकर्ताओं को दिया। जिसमें पार्टी सिद्धांतों के अनुरूप वन बूथ, ट्वेंटी यूथ जिसमें आधी आबादी के अनुरूप 10 महिलाओं का नाम जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस कार्य को सफल बनाने के सभी प्रखंडों में 02 मई को प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की सफलता के लिए सभी प्रखंडों के लिए अलग अलग पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए। इसके साथ सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं और उपलब्धियों को जन तक पहुंचने का भी दायित्व सौंपा गया।




