गाजियाबाद

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात  सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपार्क लोनी निवासी यतिन पुत्र मेज सिंह ने थाना अंकुर विहार में लिखित सूचना दी कि 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उसका भाई गजेन्द्र सिंह अपने दो साथियों प्रदीप निवासी नगला विधि, जनपद बुलन्दशहर और विपिन कुमार निवासी जरगना, बुलन्दशहर के साथ मोटरसाइकिल नंबर DL5SCX8505) से वापस घर लौट रहा था।
जब वे विजय विहार चौकी क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में गजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button