मथुरा

मथुरा पुलिस लाइन परेड, मिले 247 आरक्षी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित पासिंग आउट परेड में डीआईजी शैलेष पांडेय ने आरक्षियों की परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस सेवा में आए 247 आरक्षियों को वर्दी के मान का पाठ पढ़ाया। इस दौरान आरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई आरक्षी अपने परिवारीजनों के साथ परेड में हिस्सा लेने आए थे। एसएसपी ने बताया कि इन आरक्षियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा, इमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा में लग जाएं। पुलिस सेवा महज एक नौकरी नहीं बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा का अभूतपूर्व मौका है। परेड के बाद डीआईजी ने नए आरक्षियों को शपथ ग्रहण करवाई। परेड के बाद आरक्षियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। कोई अपनों के गले लगकर रोया तो किसी ने अपनी टोपी मां को पहनाकर सलामी दी। कई आरक्षियों ने अपनी बंदूक पिता को थमा कर सेल्फी ली। आरक्षियों के परिजन भी इस दौरान खासे भावुक नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button