मथुरा

कोसीकलां में पकड़ा 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर जब्त कर टीम ने डेयरी लगाई सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। कोसीकलां में खाद्य विभाग की टीम ने गोपाल बाग पर एक डेयरी पर कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर जब्त कर लिया। डेयरी से 9 नमूने भरे और गंदगी पाए जाने पर डेयरी को सील कर दिया। मंगलवार को जब्त किए पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने कार्रवाई की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, रामनरेश, मोहर सिंह, अरुण कुमार, भरत सिंह शामिल रहे। टीम को डेयरी में गंदगी मिली। वहीं बिना पंजीकरण पनीर निर्माण होता पाए जाने पर कारोबार बंद कराया गया। संचालक के खिलाफ वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दल ने यहां मिश्रित दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ व क्रीम आदि के नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डेयरी मालिक भाग जाने में सफल रहा। वहां पंजाबी काॅलोनी निवासी संजय मिला जब उससे जब सामान के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इससे पूर्व भी टीम 9 माह पूर्व डेयरी से 600 किलोग्राम पनीर नष्ट कराकर डेयरी संचालक को जेल भेज चुकी है। तब से डेयरी बिना लाइसेंस के संचलित की जा रही थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button