” प्रथम गाजियाबाद ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक गाजियाबाद में हुई सम्पन्न….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – दिनांक 22 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक एकलव्य शूटिंग रेंज , गाजियाबाद में आयोजित प्रथम गाजियाबाद ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माँदीनगर रोड हापुड़ की 4 छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया जिसमें चैम्पियन ऑफ चैम्पियन NR Rifle में छात्रा सौम्या त्यागी (कक्षा IX) ने प्रथम स्थान ट्रॉफी , स्वर्ण पदक और नकद पुरस्कार 5100/-, छात्रा आयुषी सिंह (कक्षा XI) ने द्वितीय स्थान ट्रॉफी, स्वर्ण पदक और नकद पुरस्कार 3100/-, अर्पिता सिंह (कक्षा IX) ने चतुर्थ स्थान ट्रॉफी, स्वर्ण पदक एवं ईशिका वर्मा (कक्षा XI) ने पंचम स्थान ट्रॉफी और सिल्वर पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है ।
प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं ।



