बेतुल
बैतूल दिल्ली महारैली, एसआईआर और कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों पर कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
जिला कांग्रेस की अहम बैठक में दिल्ली रैली से लेकर स्थापना दिवस तक की रणनीति तय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दिल्ली में 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार 12 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यालय बैतूल गंज में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने की। यह बैठक दोपहर 1 बजे से आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी पूर्व विधायक, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, ब्लाक अध्यक्ष, उपब्लाक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, ब्लाक प्रभारी, उपब्लाक प्रभारी, मंडलम प्रभारी, मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी, जिलाध्यक्ष आईटी सेल, विधानसभा आईटी सेल प्रभारी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव, सचिव, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
– चार प्रमुख विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में चार प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिनमें 23 दिसम्बर 2025 से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण दावे-आपत्ति और जागरूकता शिविर, 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली महारैली में बैतूल जिले की सहभागिता, 28 दिसम्बर को कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस को हर बूथ पर मनाने की रणनीति तथा मंडलम, सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन पर महत्वपूर्ण विमर्श शामिल रहा। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया और 12 दिसम्बर की बैठक में उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिम्मेदारी तय की।
– बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के साथ बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, सुभाष देशमुख, पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम, ब्रम्हा भलावी, डॉक्टर पी.आर. बोडखे, भैसदेही विधानसभा प्रभारी और पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष नारायणराव धोटे, घोड़ाडोंगरी प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, प्रदेश सचिव और आमला विधानसभा प्रभारी समीर खान, सेवा दल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, आमला विधानसभा के प्रत्याशी मनोज मालवे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव, पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक ब्रज पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश काकोडिया, अशोक राठौर, अनिल भूसारी, नवनीत आर्य, महासचिव ज्ञानू परते, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश गोचरे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंन्द्राम, सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




